Categories: Uncategorized

हिमाचल में बिजली कनेक्शन से पहले निरीक्षण की नई दरें तय, घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग शुल्क

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अब बिजली कनेक्शन लेने से पहले होने वाले निरीक्षण के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। ऊर्जा विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना में घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं से ली जाने वाली निरीक्षण फीस का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।ऊर्जा सचिव के अनुसार, अगर कोई घरेलू उपभोक्ता बिजली कनेक्शन से पहले निरीक्षण के लिए अधिकारी को बुलाता है, तो उसे 300 रुपये फीस देनी होगी। वहीं लोड के हिसाब से यह शुल्क बढ़ता जाएगा—20 किलोवाट तक 600 रुपये, 50 किलोवाट तक 750 रुपये, 100 किलोवाट तक 900 रुपये, 400 किलोवाट तक 1500 और 750 किलोवाट तक 2400 रुपये का भुगतान करना होगा।इसी तरह, अगर कोई उद्योग या कारोबारी जनरेटर लगाना चाहता है, तो उसके लिए भी नई दरें लागू की गई हैं। 5 किलोवाट तक के जनरेटर के लिए 300 रुपये और 1000 किलोवाट तक के जनरेटर के लिए 4500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।इसके अलावा, यदि कोई उद्योग या होटल ट्रांसफार्मर लगवाता है, तो 25 किलोवाट तक के ट्रांसफार्मर के लिए 900 रुपये की फीस तय की गई है। हाईटेंशन लाइन से कनेक्शन लेने पर निरीक्षण शुल्क 1500 रुपये तक होगा।यदि किसी घर या उद्योग के लिए एक किलोमीटर तक नई बिजली लाइन बिछाई जाती है, तो इसके लिए 600 रुपये और हर अतिरिक्त निरीक्षण पर 900 रुपये की फीस देनी होगी।ऊर्जा विभाग का कहना है कि इन दरों को तय करने का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी देना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

विषय एक सप्ताह, सात मुकदमे, बारह गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), “युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस…

37 minutes ago

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

3 hours ago

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

3 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

4 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

4 hours ago

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में तीन हमलावरों की पहचान, बद्दी पुलिस की 5 विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई जारी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के…

5 hours ago