Uncategorized

उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के अंतर्गत बैठक आयोजित

सुरजीत नेगी/किन्नौर।
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया तथा अधिनियम की बारीकियों से उपस्थित जनों को अवगत करवाया गया। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकना है तथा नाबालिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अधिनियम से जिला के आम लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त तत्वाधान में समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करें तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि यह शिविर ऐसे स्थानों पर आयोजित किए जाएं जहां पर बाल विवाह की समस्या अधिक देखने को मिलती है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 पर जानकारी देते हुए बताया कि 21 वर्ष से कम आयु के पुरूष और 18 वर्ष से कम आयु की महिला के विवाह को बाल विवाह माना जाता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बाल विवाह करता है या अन्य का बाल विवाह करवाता है तो उसे दो वर्ष का कारावास या एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों सजाओं का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत बाल विवाह को अमान्य घोषित किया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, प्राचार्य डाईट रिकांग पिओ कुलदीप नेगी, कांस्टेबल शुभ कांता, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय से कानून संरक्षण अधिकारी मनिषा नेगी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

2 days ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

2 days ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

3 days ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

3 days ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

3 days ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

3 days ago