Categories: Uncategorized

झाकड़ी परियोजना ने रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ),


एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 16 मई से 31 मई, 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 18 मई, 2026 को स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक स्वच्छता रैली आयोजित की गई।

रैली का शुभारंभ के परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर द्वारा सताद्री भवन से विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाने के पश्चात हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली मुख्य बाजार, झाकड़ी तक निकाली गई।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झाकड़ी के 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही एनजेएचपीएस के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं अधिकारियों ने स्वच्छता संबंधी नारों और आकर्षक बैनरों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सकता है तथा सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छ परिवेश बनाए रखने तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 week ago