Uncategorized

31 मई, 2025 तक या इससे पूर्व निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के परिसीमन का कार्य किया जाना निर्धारित

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत विभाग के निर्देशानुसार 31 मई, 2025 तक या इससे पूर्व निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के परिसीमन का कार्य किया जाना निर्धारित है। इस संबंध में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा द्वारा आज जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के वार्डों के परिसीमन के लिए प्रारूप अधिसूचना सर्वसाधारण की जानकारी व आपेक्ष के लिए जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड को उसी पंचायत समिति के साथ रखा जाएगा व ग्राम सभा उसी पंचायत समिति के सभा क्षेत्र में रहेगा। यदि अधिसूचना के संदर्भ में किसी को कोई आपत्ति है तो वह एक सप्ताह के भीतर अपनी आपत्ति उपायुक्त के समक्ष दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों व पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन के कार्य के लिए उपायुक्त द्वारा खण्ड विकास अधिकारी पूह, कल्पा व निचार को नियमानुसार अधिकृत किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चौपाल में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ चार गिरफ्तार, वाहन से 14 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

10 minutes ago

चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…

3 hours ago

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में

आशा डोगरा कुल्लू । कुल्लू। महिला पुलिस थाना कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से…

1 day ago

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

4 days ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

6 days ago