शिक्षा

खंड संगड़ाह में स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर की आम सभा सम्पन्न

संगड़ाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),

4 मई को खंड संगड़ाह में स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर की आम सभा सम्पन्न हुई। इस सभा में सत्र 2025-2028 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। सर्वप्रथम वरिष्ठ उप प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने सभा में उपस्थित सभी चुनाव अधिकारियों और प्रवक्ता साथियों का स्वागत किया। उसके बाद लगभग दो दर्जन प्रवक्ता साथियों ने अपनी बात रखी। उसके बाद डॉ आई डी राही जिला महासचिव ने पूरे तीन वर्ष के कार्यों की एक विस्तृत रिपोर्ट सदन में रखी। वित्त सचिव विजय वर्मा ने आय-व्यय का सारा ब्यौरा रखा। आखिर में जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर ने बहुत विस्तार से अपनी बात रखी और जिला कार्यकारिणी के कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। चुनाव के ऑब्जेरवर नरेंद्र नेगी की देख-रेख में चुनाव करवाने आए रिटर्निंग ऑफिसर चंद्रदेव ने अपने सहयोगियों के साथ जिला अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए नाम मांगे और सुरेन्द्र पुंडीर को सर्वसम्मती से प्रधान एवं डॉ आई डी राही को महासचिव मनोनीत किया गया। ओम प्रकाश शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान एवं विजय वर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रधान एवं महासचिव ने सभी प्रवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर प्रयास करने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए जिला एवं राज्य कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने का आश्वासन दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

33 minutes ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

2 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

11 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago