Uncategorized

हरिपुरधार क्षेत्र में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया

संगड़ाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),

पुलिस थाना संगड़ाह की टीम को गश्त के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हरिपुरधार क्षेत्र में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार एक व्यक्ति माँ भंगायणी मंदिर से पैदल हरिपुरधार बाजार की ओर आ रहा था और उसके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ होने की आशंका थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए काला मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया, जहाँ उक्त व्यक्ति प्रकाश चन्द पुत्र बलवीर सिंह, निवासी गांव नौरा, डाकघर कुलग, तहसील व थाना कुपवी, जिला शिमला को रोका गया |
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 107 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (ND&PS Act) के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

1 day ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago