Uncategorized

सेवानिवृत होने पर ईएनसी जोगिन्द्र चौहान का राजगढ़ में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

जल शक्ति विभाग हिप्र से हाल ही में सेवानिवृत हुए प्रमुख अभियंता (ईएनसी ) जोगिन्द्र चौहान का बुधवार को अपने पैतृक गांव जाते हुए राजगढ़ में स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया । बता दें जोगिन्द्र चौहान की विभाग में बेदाग छवि, ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में अलग पहचान है । जिनकी चहूंओर प्रशंसा की जा रही है । जोगिन्द्र चौहान मूलतः रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के लानाचेता के रहने वाले हैं । इन्होने वर्ष 1987 में जल शक्ति विभाग में बतौर कनिष्ठ अभियंता अपनी सेवाएं आरंभ की गई थी । तदोंपरांत इन्होने रूड़की से एमटेक डिग्री हासिल की थी। बता दें जोगिन्द्र चौहान रूड़की विश्वविद्यालय में एमटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं । हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से इन्होने सहायक अभियंता की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया था और वर्ष 1996 में इन्होंने जल शक्ति विभाग रोहड़ू में बतौर सहायक अभियंता के पद पर अपनी सेवाएं आरंभ की थी । विभाग में पदोन्नत होने पर वर्ष 2005 से 2018 तक जोगिन्द्र चौहान ने बतौर एक्सीयन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी बेहतरीन और गुणवतापूर्ण सेवाएं प्रदान करके लोगों का दिल जीता है । वर्ष 2018 से विभाग में बतौर अधीक्षण अभियंता (एसई) के पद पर नाहन में अपनी सेवाएं दी है । तत्पश्चात वर्ष 2021 में मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत होने पर इन्होने शिमला में 2025 तक अपनी सेवाएं दी । इनकी अतुलनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के मध्यनजर रखते हुए प्रदेश सरकार ने जोगिन्द्र चौहान को सम्मानपूर्वक पदोन्नति प्रदान कर प्रमुख अभियंता (ईएनसी) बनाया गया ।
इस मौके पर जिप सदस्य सतीश ठाकुर, एक्सीयन जल शक्ति विभाग राजढ़ जोगिन्द्र चौहान के अन्य अधिकारी व कर्मचारी, ठेकेदार तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

14 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

15 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

17 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

19 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

22 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

2 days ago