मुख्य समाचार

रामपुर एचपीएस द्वारा विविध कार्यक्रम एवं योजनाएं चलाई जा रही है

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

एसजेवीएन के सीएसआर निति के तहत रामपुर एचपीएस द्वारा परियोजना प्रभावित पंचायतों की महिलाओं के विकास एवं स्वास्थ्य अनुरक्षण हेतु विविध कार्यक्रम एवं योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में निगम की एसजेवीएन रजत जयंती महिला एवं बाल विकास योजना के प्रकाश में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार (बीपीएल) की महिलाओं एवं उनके शिशुओं के लिए प्रसव पूर्व और प्रसव उपरांत स्वास्थ्य अनुरक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में श्री विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर एच पी एस द्वारा समेल्लन कक्ष, बायल में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस सेंटर, खनेरी में भर्ती आर्थिक रूप से अक्षम बीपीएल परिवारों से सम्बंधित 12 महिलाओं जिन्हें अपनी आजीविका कमाने के लिए मजदूरी अथवा खेती पर निर्भर रहना पड़ता है को पूरक पोषक आहार सामग्री (ड्राई फ्रूट) का गिफ्ट पैक प्रदान किये गए । परियोजन प्रमुख ने कहा कि एसजेवीएन प्रबंधन के उचित दिशा निर्देशों के अनुसार महिलाओं को उनके जीवन के अहम पड़ाव में स्वास्थ्य अनुरक्षण प्रदान कर उन्हें तथा उनके शिशुओं का भविष्य सुरक्षित करने में सहयोग दिया जा रहा है। इस योजना से अब तक 145 महिलाये लाभ उठा चुकी है। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के सभी विभागाध्यक्ष तथा सीएसआर विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

44 minutes ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

1 hour ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago