शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
जिला शिमला में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 64 करोड़ 90 लाख रुपए के एक्शन प्लान को स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ आयोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत गठित जिला मिशन समिति की बैठक में प्लान को मंजूरी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में मुख्यतः बागवानी की जाती है और यहां पर लोगों की आजीविका का मुख्य साधन भी बागवानी है। ऐसे में उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बागवानों को सीधे तौर पर मिलना चाहिए। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग सक्रियता से कार्य करें ताकि बागवानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि विभाग शोध और प्रशिक्षण पर अधिक कार्य करें। तकनीक के दौर में शोध से बेहतर फसल की प्राप्ति हो सकती है। उपायुक्त ने कहा कि विभाग लंबित योजनाओं को इस वित्तीय वर्ष में पूरा करें। सभी खंडों में एक समान कार्य प्रणाली को विकसित किया जाए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी खंड विशेष में ही योजनाओं को लागू किया जाए। इस बैठक में उद्यान विभाग के आला अधिकारी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…