मुख्य समाचार

राजगढ़ में कार्यरत डीएसपी विद्या चंद नेगी को DGP डिस्क सम्मान,

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़

राजगढ़ उप-मण्डल के डीएसपी पद पर तैनात विद्या चंद नेगी, HPS, को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई और ट्रैफिक व्यवस्था में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए DGP डिस्क सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें पुलिस विभाग में किए गए उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। डीएसपी विद्या चंद नेगी वर्तमान में जिला सिरमौर में उप-मण्डल पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात हैं और जनता से फीडबैक लेकर जमीनी स्तर पर काम करने में विश्वास रखते हैं।सम्मान की इस प्राप्ति पर सिरमौर पुलिस विभाग में एक उत्साह और गर्व का माहौल है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने इस अवसर पर विद्या चंद नेगी को बधाई देते हुए कहा कि उनके जैसे अधिकारी विभाग की शोभा बढ़ाते हैं।उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल विद्या चंद नेगी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे जिले और प्रदेश की उपलब्धि है। यह सम्मान उनके कठिन कार्य और समर्पण का प्रतीक है, जो कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

4 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

4 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

5 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

11 hours ago