मुख्य समाचार

7 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2025 तक राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 07 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2025 तक जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि राजस्व मंत्री 07 अप्रैल को सायं 04:30 बजे चौरा-रूपी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। 08 अप्रैल को राजस्व मंत्री कल्पा व रिकांग पिओ में विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण करेंगे तथा 09 अप्रैल को आम जनमानस की समस्याओं को सुनेंगे। कैबिनेट मंत्री 10 अप्रैल को प्रातः 11 बजे रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर 02 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे। बागवानी मंत्री 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रूपी ग्राम पंचायत में रूपी सम्पर्क सड़क पर निर्मित 02 बैली ब्रिजों का लोकार्पण करेंगे। गुरुगुरी सड़क व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखेंगे तथा अठ्ारो समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

2 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

3 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

3 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

3 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

9 hours ago