Uncategorized

6 से 8 जून तक कल्पा में आयोजित किया जाएगा किन्नौर लिट फेस्टिवल – उपायुक्त

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जनजातीय जिला किन्नौर के ऐतिहासिक कल्पा गांव में 06 से 08 जून, 2025 तक किन्नौर लिट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय रिकांग पिओ में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में फेस्टिवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव में देश, प्रदेश व जिले के विभिन्न क्षेत्रों के इतिहासकार, साहित्यकार, कवि, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी व समाजसेवी को आमन्त्रित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न मुद्दों पर पैनल चर्चा की जाएगी जिसमें किन्नौर पास्ट व फ्यूचर, बुक डिस्कशन सामरिक दृष्टि से अहम मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया जिसमें योजना एवं संचालन समिति, प्रायोजक समिति, अतिथि-सत्कार समिति, संचार समिति, सांस्कृतिक समिति, स्वयंसेवक प्रबंधन समिति एवं प्रलेखन समिति शामिल है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने नोडल अधिकारियो को कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य साहित्य व संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ व समापन समारोह के मुख्य अतिथि का निर्णय बाद में लिया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रिकांग पीओ डॉ उत्तम चंद चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

16 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

17 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

19 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

21 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

24 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

2 days ago