सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
एसजेवीएन की फ्लैगशिप परियोजना 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7421.453 मिलियन यूनिट हासिल किया है, जो संयंत्र के आरम्भ होने के बाद से तीसरा उच्चतम वार्षिक ऊर्जा उत्पादन है। इससे पूर्व, तीसरा उच्चतम वार्षिक ऊर्जा उत्पादन 7313.784 मिलियन यूनिट के रूप में दर्ज किया गया था, जो वित्त वर्ष 2015-16 में हासिल किया गया था। पहला उच्चतम और दूसरा उच्चतम वार्षिक उत्पादन रिकॉर्ड क्रमशः 7610.257 मिलियन यूनिट और 7445.431 मिलियन यूनिट है जो वित्त वर्ष 2011-12 और 2019-20 के दौरान हासिल किए गए थे।
एनजेएचपीएस ने वित्त वर्ष 2024-25 में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 13 अगस्त, 2024 को 39.572 एमयू का अब तक का सर्वाधिक एकल-दिवसीय उत्पादन रिकॉर्ड हासिल किया गया। साथ ही, जुलाई 2024 में 1222.170 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन रिकॉर्ड हासिल किया गया। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 3450.98 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक त्रैमासिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया गया। एनजेएचपीएस ने 1 दिसंबर, 2024 को 6612 मिलियन यूनिट की दूसरी सबसे तेज डिज़ाइन ऊर्जा भी हासिल की।
परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पॉवर स्टेशन के प्रत्येक विभाग के अटूट समर्थन को समर्पित किया। उन्होंने विशेष रूप से संचालन एवं रखरखाव टीम और नाथपा में बांध टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने अद्वितीय समर्थन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए एसजेवीएन प्रबंधन के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी…