राजनीति

भाजपा राजगढ़ मंडल में गुटबाजी का बढ़ता असर

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजगढ़ मंडल में गुटबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है। पझोता क्षेत्र में पार्टी के जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता के हालिया दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। कांग्रेस ब्लॉक के पूर्व मीडिया प्रभारी सुनील झालटा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब से भाजपा के राजगढ़ मंडल के अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है, तब से पार्टी में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में कई कार्यकर्ता अपनी आवाज़ उठाने से कतराने लगे हैं, जिससे पार्टी के स्थानीय नेतृत्व में असंतोष फैल गया है। सुनील झालटा ने यह भी स्पष्ट किया कि जब से पझोता क्षेत्र की मंडल चुनाव से अनदेखी हुई है, तब से भाजपा में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं में निराशा का दौर शुरू हो गया है। धीरज गुप्ता के दौरे पर कुछ ही कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, यह दर्शाती है कि कार्यकर्ताओं के मन में असंतोष है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

3 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

3 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

3 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

10 hours ago