मुख्य समाचार

भारतीय किसान संघ ने नौहराधार में किया कार्यकारणी का गठन

नौहराधार (निशेष शर्मा, संवाददाता),

भारतीय किसान संघ की बैठक नौहराधार के चौहान परिसर में जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम पवार और प्रदेश मंत्री बैसाखी राम उपस्थित थे। बैठक में नौहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाली 15 पंचायतों से एक ब्लॉक समिति बनाई गई, जिसके सभी सदस्य सर्व सहमति से चुने गए।

समिति के सदस्यों में अध्यक्ष बबलू शर्मा (गांव फरोग), उपाध्यक्ष दिलावर (नौहराधार), मंत्री यशपाल, सह मंत्री सुनील ठाकुर (घंडूरी), महिला प्रमुख रंजना (नौहराधार), युवा प्रमुख करुण दत्त शर्मा (थनगा), जैविक प्रमुख अजय शर्मा और प्रचार प्रमुख रविपाल लानाचेता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तपेंद्र, चुनवी, राकेश, देवामानल और नरेंद्र भराड़ी को चुना गया।

बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई और उनके समाधान पर विचार विमर्श किया गया। भारतीय किसान संघ ने समय-समय पर किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम पवार ने सभी किसान भाइयों को मार्गदर्शन दिया और भारतीय किसान संघ ब्लॉक संगडाह की ब्लॉक समिति के 12 सदस्यों की एक नई कमेटी बनाने की नींव रखी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

20 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

3 days ago