राजगढ़ (निषेश शर्मा, संवाददाता),
आज पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ के यूथ एंड इको क्लब द्वारा बच्चों की प्रतिभाएं परखने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य कांता चौहान द्वारा किया गया | क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में जो विभिन्न प्रकार की प्रतिभाएं हैं उन्हें वह प्रतिभाएं दिखाने का मौका मिला | इस प्रतियोगिता में दिव्यांश ने प्रथम स्थान, साधना ने द्वितीय स्थान, तथा अंशिका राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | इस अवसर पर स्कूल में पेंटिंग तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया | चित्रकला प्रतियोगिता में रेहान ने प्रथम स्थान, अंशु चौधरी ने द्वितीय स्थान तथा देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | नारा लेखन प्रतियोगिता में समर्थ ने प्रथम स्थान, आयुष ने द्वितीय स्थान तथा श्रेया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | अंत में बच्चों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए |
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…