Uncategorized

उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक आयोजित

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला के 50 हजार 320 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कर दी गई है तथा शेष बचे 451 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी शीघ्र कर दी जाएगी। इस पर उपायुक्त ने कहा कि शेष उपभोक्ता शीघ्र ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करे अन्यथा राशन मिलना बंद हो जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित रखें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस परिवार के पांच या पांच से अधिक सदस्य हैं वे एनएफएसए में अपना नाम दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वस्तुओं के वितरण एवं उपलब्धता की समीक्षा की गई तथा बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा अक्तूबर, 2024 से जनवरी, 2025 तक नियन्त्रित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है। बैठक में बताया गया कि अक्तूबर 2024 से फरवरी, 2025 तक जिले में 15923 क्वींटल चावल, 18277 क्वींटल गेंहू आटा, 2251 क्वींटल दालें, 1872 क्वींटल चीनी, 760 क्वींटल नमक, 1,14,481 लीटर खाद्य तेल एवं 1,95,528 लीटर मिट्टी तेल की आपूर्ति विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में कार्यरत 68 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया गया।

बैठक में बताया कि इसी अवधि के दौरान इस जिले में कार्यरत उचित मूल्य की दुकानों व मिटटी तेल विक्रेताओं के माध्यम से कुल 6,62,12,224 रूपये की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उपभोक्ताओं को की गई। बैठक में बताया कि विभिन्न नियन्त्रण आदेशों के अन्तर्गत विभागीय अधिकारियों/निरीक्षकों द्वारा इसी अवधि के दौरान 486 निरीक्षण कर 30 हजार 756 रूपये की राशि का जुर्माना वसूला गया।

इसके उपरान्त उपायुक्त की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की गतिविधियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत हर माह गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें तथा इन गतिविधियों को ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि संबंधित मासिक प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से राज्य सहकारी विकास कमेटी को भेजना सुनिश्चित बनाएं। इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले धनवीर ठाकुर, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं राजेश ठाकुर, जिला अंकेषण अधिकारी नरेश ठाकुर, निरीक्षक चंदू लाल नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

8 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

9 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

9 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

12 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

18 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

18 hours ago