Uncategorized

जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता करते हैं निवास : डॉ बसोतिया

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह महिला दिवस नारी सशक्तिकरण में तेजी ( Accelerate Action) इस थीम पर आधारित था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० पंकज बासोतिया रहे। महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ रामपुर बुशहर समिति की सदस्य सहायक प्रवक्ता प्रियंका ने मुख्य अतिथि,शिक्षक वर्ग एवं विद्यार्थियों का इस कार्यक्रम में पधारने के लिए स्वागत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ० पंकज बासोतिया ने अपने संबोधन में कहा की मनुस्मृति में नारी का जिक्र पूजनीय रूप में किया गया है- जिसमें यह कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। और जहां नारी की पूजा नहीं होती है वहां पर कोई भी कार्य सफल नहीं होता है। महोदय ने यह भी कहा कि वर्तमान संदर्भ में समाज, परिवार ,कार्य स्थल में बराबरी का अधिकार न होना, लैंगिक असमानता संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक किया। भविष्य में नारी को अगर सशक्त करना है तो उसे निर्णय लेने का अधिकार देना होगा परंतु यह निर्णय महिलाओं को भावावेश में नहीं लेने होंगे , निर्णय लेने का अधिकार जीवन के प्रति उसकी गहरी समझ, जीवन में विश्वास होना आवश्यक है। किसी भी देश के उज्जवल भविष्य के लिए नारी को आगे लाना होगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कुछ प्रतियोगिताएं जिनमें भाषण,कविता वाचन एवं पोस्टर मेकिंग,निबंध लेखन, वाद- विवाद आदि करवाई गईं। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आगे बढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता छोटा, दूसरा महक ,तीसरा सनी ने प्राप्त किया। कविता वाचन में प्रथम स्थान साक्षी, दूसरा प्रिया ,तीसरा शिवानी ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रथम स्थान पर मनीष, द्वितीय अदिति मेहता, तृतीय तनीषा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि महोदय ने पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम (महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ) की संयोजक प्रो ० गीता शर्मा ने सभी सदस्य डॉ० महेश्वर ठाकुर प्रो० मोहन सिंह नेगी,प्रो० जयंती माला, प्रो० नोरबू ज़ंगमो, प्रो० अनुराधा, प्रो० प्रियंका,प्रो० विकी प्रभात ,निर्णायक मंडल में प्रो ० सुरेखा नेगी, प्रो ०हीरा भक्ति, प्रो ० तरुण शर्मा तथा महाविद्यालय परिवार से प्रो० जीवन मसोई,प्रो० राजेश कुमार,डॉ आशा गर्ग प्रो० हेमलता, प्रो ० अंजली नेगी,जेंडर चैंपियंस एवं सभी विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago