Uncategorized

डीपीएस स्कूल में ग्रेंड पेरेेंट्स डे का आयोजन

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के सभागार में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों के वरिष्ठ अभिभावकगण (दादा-दादी,नाना-नानी) के सम्मान समारोह (ग्रेंड पेरेंट्स डे) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जय भगवान बंसल, पीजी कालेज रिकांगपिओ के सेवानिवृत प्रधानाचार्य टीएस नेगी एवं उनकी धर्मपत्नी के स्वागत तथा सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के एसएमसी सदस्य अजय कुमार तथा मनीष आनंद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ देकर तथा सभी वरिष्ठ अभिभावकगणों का फूलमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद मुख्यतिथि के शुभ करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बच्चों के ओर्गेस्त्रा प्रस्तुति ने वरिष्ठ अभिभावकगणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तदोपरांत विद्यालय के प्राधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार गुप्ता नें अपने स्वागत भाषण में वरिष्ठ अभिभावकगणों द्वारा अपने बच्चों को दिए संस्कारों तथा नैतिक मूल्यों को देने के लिए उनका कोटि -कोटि धन्यवाद किया। इस अवसर कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी। गणेश स्तुति कक्षा दूसरी बी, चेरिशड मूम्मेंट वेल्कोम डांस कक्षा दूसरी (अ), टाइम लेस लव नर्सरी, डांसिंग जनरेशन एलकेजी तथा वरिष्ठ अभिभावकगणों के लिए खेल का आयोजन किया गया। अंत में विद्यालय के प्राधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दादा-दादी, नाना-नानी एवं बच्चों के बीच में गहरे संबंध को बनाए रखना बहुत आवश्यक है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

2 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

10 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

24 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago