Uncategorized

संरक्षण क्षमता महोत्सव 2025 (सक्षम’25) के अंतर्गत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में ईंधन संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुरजीत नेगी/ रामपुर बुशहर,

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सहयोग से ईंधन संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना और ईंधन की बचत के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष (नाथपा डैम) संदीप कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की । कार्यक्रम के आरम्भ में विभागाध्यक्ष (नाथपा डैम) संदीप कुमार ने ऊर्जा संरक्षण के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए “हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा अपनाएँ, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएँ” थीम पर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलवाई । इस अवसर पर परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आईओसीएल के ओर से आए प्रतिनिधि क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कुमार ने कार्यक्रम में ऊर्जा संरक्षण पर अपने विचार सभी के साथ साझा किए ।

भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वाधान में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा समन्वित किए जा रहे सक्षम अभियान 2025 की थीम “हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण” है। आईओसीएल के प्रतिनिधि राकेश कुमार ने ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न तरीकों, नवीनतम तकनीकों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रकाश डाला, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं, बल्कि आर्थिक लाभ भी प्रदान करते हैं।

इसके साथ ही पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए अपने नवीनतम उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया गया, साथ ही ईंधन की खपत को कम करने के लिए सुझाव भी दिए। आईओसीएल के प्रतिनिधि ने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में सरल उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, जैसे कि नियमित वाहन रखरखाव, ऊर्जा-कुशल उपकरणों का उपयोग और अनावश्यक ऊर्जा खपत से बचना। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यन्त ज्ञानवर्धक साबित हुआ ।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

16 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

1 day ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

1 day ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 day ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

2 days ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago