Categories: Uncategorized

कृषि विभाग किन्नौर द्वारा किसान सम्मान समारोह का आयोजन

सुरजीत नेगी/किन्नौर,

जिला कृषि विभाग किन्नौर द्वारा आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने के उपलक्ष्य में एक दिवसीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला के 75 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश बंसल ने किसानों को कृषि मशीनीकरण पर उप मिशन, एआईएफ, फसल बीमा योजना, प्रति बूंद अधिक फसल, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और मधुमक्खी पालन जैसी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। समारोह में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं मटर बीज का वितरण भी किया गया।
ओम प्रकाश बंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के उत्थान एवं कल्याण के लिए कृषि विभाग के माध्यम से अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसकी जानकारी लोगों तक पहुँचाने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर विभागीय जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि लोगों को उनके घर-द्वार के निकट योजनाओं की जानकारी व लाभ प्राप्त हो सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago