Uncategorized

चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

आज चाइल्ड हेल्पलाइन काँगड़ा ने काँगडा राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के बच्चों व अध्यापकों कों साँझा रूप से सम्मिलित करते हुए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यार्थियों ब अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक मनमोहन चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी ब मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित प्रतिभागियो को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया! कार्यक्रम मे प्रतिभागियों को बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिक बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए! इसके साथ नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई ब सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियाँ बताई गई। बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर समझाया और अनजान लोगो से सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म से दूर रहने की सलाह दी। पुलिस विभाग क़ी ओर से एंटी नारकोटिकस टास्क फाॅर्स के एडिशनल SP राजिंद्र जस्वाल(HPS) ने नशे के दुष्प्रभाव व रोकथाम हेतु बहुमूल्य जानकारी साँझा क़ी और बच्चों को नशे से दूर रहने क़ी सलाह दी, साथ ही सतर्क भी किया कि अगर उन्हें कोई नशे का सेवन करने को कहता है तो उसकी सूचना तुरंत उनके हेल्पलाइन नंबर 1908 पर देने को कहा गया। आज के इस कार्यक्रम मे चाइल्ड हेल्पलाइन से केस वर्कर सतीश नारकोटिकस कर्मी, लगभग 400 बच्चों,लगभग 40 अध्यापको ब अन्य ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago