Uncategorized

पूर्व मंत्री, सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर का देहांत।

पूर्व मंत्री, सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर का देहांत। पीजीआई चंडीगढ़ में लिए अंतिम सांस। लंबे समय से बीमार चल रहे थे भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर। किशन कपूर की मौत की खबर से उनके शुभचिंतकों में छाई निराशा। किशन कपूर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके थे। उन्होंने आम चुनाव 2019 में रिकॉर्ड मतों के अंतर से कांगड़ा चम्बा सीट जीती थी। उन्होंने 4.77 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो पूरे देश में 72.2 प्रतिशत के साथ दूसरा सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत है। उन्होंने पहले हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया । उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में तीन कार्यकाल और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विधान सभा के सदस्य के रूप में पांच कार्यकाल पूरे किए हैं। किशन कपूर प्रदेश के सबसे वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेताओं में से एक थे।बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक होने के चलते दिवंगत भाजपा नेता किशन कपूर पीजीआई चंडीगढ़ में एडमिट थे और उनके वहां पर उपचार चल रहा था पिछले कई दिनों से उनके स्वास्थ्य में सुधारना होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Himachal Darpan

Recent Posts

₹10 लाख की ड्रग डील का खुलासा: शिमला पुलिस ने अंबाला से मास्टरमाइंड दबोचा, अब तक 9 गिरफ्तार

शिमला (विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

16 hours ago

जकातखाना-बनेर रोड पर अवैध खैर लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (मंदीप राणा , संवाददाता ), दिनांक 14.04.2026 को कृष्ण कुमार Forest गार्ड बीट जकातखाना…

18 hours ago

बद्दी में युवक की हत्या मामले में दो संदिग्धों की पहचान, पुलिस की टीमें तलाश में जुटी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की हत्या…

2 days ago

13 साल पुराने सेब गबन मामले में आरोपी गिरफ्तार, पटियाला से शिमला पुलिस ने दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए…

2 days ago

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

3 days ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

3 days ago