मुख्य समाचार

रामपुर एचपीएस द्वारा बीपीएल परिवार की महिलाओं को स्वास्थ्य अनुरक्षण हेतु वित्तीय सहायता

सुरजीत नेगी/ रामपुर बुशहर,
एसजेवीएन के सीएसआर नीति के तहत रामपुर एचपीएस द्वारा परियोजना प्रभावित पंचायतों की महिलाओं के विकास एवं स्वास्थ्य अनुरक्षण हेतु विविध कार्यक्रम एवं योजनाएं चलाई जा रही है। एसजेवीएन रजत जयंती महिला एवं बाल विकास योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार (बीपीएल) की महिलाओं एवं उनके शिशुओं के लिए प्रसव पूर्व और प्रसव उपरांत स्वास्थ्य अनुरक्षण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान भी है।

इसी कड़ी में ई. विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस द्वारा समेल्लन कक्ष, बायल में आयोजित कार्यक्रम में ब्रो,पोशना, बाहवा,गडेज, जगातखाना, कुशवा व दत्तनगर पंचायतों के गांव की बीपीएल परिवारों की महिलाओं को पूरक पोषक आहार सामग्री (ड्राई फ्रूट) का गिफ्ट पैक प्रदान किया।I इसके अतिरिक्त रु० 10,000/- की राशि (प्रत्येक महिला) के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा की गई है। इस अवसर में परियोजन प्रमुख ने कहा कि स्वास्थ्य अनुरक्षण हेतु बायल में स्थापित परियोजना अस्पताल तथा हेल्प इंडिया के माध्यम से एक्सरे, फिजियो थिरेपी , डेंटल क्लिनिक द्वारा स्थानीय लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त हेल्प इंडिया की मोबाइल चिकित्सा वेन के माध्यम से स्थानीय लोगों को घर द्वार नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा भी प्रदान की जाती है। परियोजन प्रमुख ने कहा कि एसजेवीएन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राज कुमार चौधरी तथा अध्यक्ष एसजेवीएन फाउंडेशन एवं निदेशक, कार्मिक अजय शर्मा के उचित मार्गदर्शन से महिलाओं को उनके जीवन के अहम पड़ाव में स्वास्थ्य अनुरक्षण प्रदान कर उन्हें तथा उनके शिशुओं का भविष्य सुरक्षित करने में सहयोग दिया जा रहा है। इस योजना से अब तक 131 महिलायें लाभ उठा चुकी है। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के सभी विभागाध्यक्ष तथा सीएसआर विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

2 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

2 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

20 hours ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

20 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: विज्ञान समारोह के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” रही।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा…

20 hours ago

कुल्लू दौरे पर राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल की सख्त कार्रवाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल ने जिला…

22 hours ago