ब्यूरो रिपोर्ट, किन्नौर
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा छोलटू में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस शिविर में पटेल इंजीनियरिंग कंपनी एवं जेएसडब्ल्यू विद्युत ऊर्जा में कार्यरत 150 चालकों की नेत्र जांच की गई और उन्हें सड़क यातायात नियमों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ताकि जनजातीय जिला किन्नौर में मानवीय भूल के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों के संदर्भ में प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की गई और चालकों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई। इस अवसर पर पटेल इंजीनियरिंग कंपनी एवं जेएसडब्ल्यू विद्युत ऊर्जा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…