Uncategorized

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छोलटू में नेत्र जांच शिविर आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट, किन्नौर

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा छोलटू में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस शिविर में पटेल इंजीनियरिंग कंपनी एवं जेएसडब्ल्यू विद्युत ऊर्जा में  कार्यरत 150 चालकों की नेत्र जांच की गई और उन्हें सड़क यातायात नियमों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ताकि जनजातीय जिला किन्नौर में मानवीय भूल के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों के संदर्भ में प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की गई और चालकों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई। इस अवसर पर पटेल इंजीनियरिंग कंपनी एवं जेएसडब्ल्यू विद्युत ऊर्जा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…

6 hours ago

सिरमौर में पहली बार वन अधिकार कानून के तहत मिलेंगे भूमि पट्टे

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…

6 hours ago

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

12 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

12 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

1 day ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

1 day ago