Uncategorized

उपायुक्त किन्नौर ने गौ सदन रैली, कूड़ा संयंत्र पोवारी व पटेल कंपनी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

ब्यूरो रिपोर्ट, किन्नौर

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने किन्नौर जिला की रली ग्राम पंचायत के गौ सदन का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गौधन के लिए खाने व पीने की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उपायुक्त किन्नौर ने कूड़ा संयंत्र पोवारी का भी निरीक्षण किया तथा कचरे के उचित निपटान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कूड़ा संयंत्र के सुचारु संचालन बनाए रखने के भी निर्देश दिए। डॉ अमित कुमार शर्मा ने इसके अलावा पटेल कंपनी द्वारा किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी औचक निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…

12 hours ago

सिरमौर में पहली बार वन अधिकार कानून के तहत मिलेंगे भूमि पट्टे

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…

12 hours ago

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

18 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

18 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

2 days ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

2 days ago