मुख्य समाचार

राजगढ़ व संगडाह विकासखंड में उचित मूल्य की दुकानों के लिए 27 जनवरी तक करें आवेदन- नरेंद्र धीमान

राजगढ़ (पवन तोमर),
जिला सिरमौर के विकासखंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत नईनेटी के ग्राम नईनेटी के वार्ड नं0-3, ग्राम पंचायत भानत के ग्राम भानत के वार्ड नं0-1 तथा विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत खूड द्राबिल के ग्राम खूड द्राबिल व ग्राम पंचायत शिवपुर के ग्राम अरट में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अन्तर्गत नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी प्रस्तावित है जिसके लिए इच्छुक व्यक्ति/संस्थाएं विभागीय वेबसाईट emerginghimachal.hp.gov.in पर ऑन लाइन माध्यम से 27 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते है।
जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर नरेंद्र कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक होनी चाहिए। आवेदन प्रपत्र के साथ, मैट्रिक प्रमाण पत्र तथा अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र-यदि हो, वित्तिय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, अपंगता, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता, विधवा एकल नारी, बीपीएल/एससी/ओबीसी/एसटी परिवार से सम्बन्धित प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यदि आवेदक उसी स्थान का है, जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है, तो इस संबंध में पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित प्रतियां, स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य का सांसद अथवा विधायक व स्थानीय निकायों में से किसी भी पद पर चुने हुए न होने संबंधी शपथ पत्र अपलोड करना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार्य होंगे अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर या दूरभाष नं0-01702-222558 पर भी संपर्क कर सकते है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

5 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago