एसपी साक्षी वर्मा ने की मामले की पुष्टि
मंडी (नितेश सैनी),
मंडी शहर की इंदिरा मार्केट के एक सार्वजनिक शौचालय में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वही, शव मिलने से हड़कंप मच गया है. इस बात की सूचना जैसे ही लोगों को लगी अधिक संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया, जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मंडी पुलिस के मुताबिक युवक लोकेश निवासी टारना की मौत कैसे हुई इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। युवक का इस तरह से शौचालय में मृत हालत में मिलना बहुत ही चिंतनीय घटना है। उधर, एएसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव लेकर जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है मामले में जांच जारी है।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…