मुख्य समाचार

एसजेवीएन ने बिहार सरकार के साथ 1000 मेगावाट हाथीदह दुर्गावती पीएसपी के लिए एमओयू किया हस्ताक्षरित

ब्यूरो रिपोर्ट,

बिहार सरकार के साथ एसजेवीएन ने पटना में 1000 मेगावाट हाथीदह दुर्गावती पंप स्टोरेज परियोजना तथा अन्य पीएसपी के विकासार्थ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान विजय कुमार सिन्‍हा, माननीय उप-मुख्‍यमंत्री, बिहार,  बिजेंद्र प्रसाद यादव, ऊर्जा मंत्री और योजना एवं विकास विभाग,  नीतिश मिश्रा, उद्योग एवं पर्यटन मंत्री, बिहार सरकार तथा राज कुमार चौधरी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुकेश कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, बीडीई, एसजेवीएन तथा बंदना प्रेयसी, आईएएस (सचिव), उद्योग विभाग, पटना, बिहार सरकार द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। बिहार राज्य में पीएसपी के विकासार्थ लगभग 10,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा  तथा 5000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा।  

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार ने एसजेवीएन को अगस्त 2022 में,बिहार में पंप स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) के विकासार्थ नोडल एजेंसी नियुक्त किया।इसके पश्चात, सचिव (ऊर्जा), बिहार सरकार ने 22 अगस्त 2022  को एसजेवीएन को चार पीएसपी नामतः तेलहरकुंड पीएसपी (400 मेगावाट), सिनाफदर पीएसपी (345 मेगावाट), पंचगोटिया पीएसपी (225 मेगावाट) तथा हाथीदह दुर्गावती पीएसपी (1600 मेगावाट) आबंटित किए हैं। इन परियोजनाओं का रैंकिंग अध्ययन करने के पश्चात एसजेवीएन ने सबसे व्यवहार्य परियोजना हाथीदह दुर्गावती पीएसपी के लिए एक व्यवहार्यता स्टडीज़ रिपोर्ट (एफएसआर) तैयार की, जिसकी प्रस्तावित क्षमता 1000 मेगावाट है।

बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती नदी पर अवस्थित हाथीदह दुर्गावती पीएसपी की स्थापित क्षमता 1000 मेगावाट (4×250 मेगावाट) है, जिसे अधिकतम 6.325 मिलियन यूनिट (मि.यू.) दैनिक विद्युत तथा अधिकतम 2308.65 मि.यू. वार्षिक विद्युत उत्पादन हेतु डिज़ाइन किया गया है। अनुमानित परियोजना लागत 5,663 करोड़ रुपए है, जिसमें फरवरी 2024 के मूल्य स्तरों के आधार पर ₹9.39 प्रति किलोवाट घंटे (₹3 प्रति किलोवाट घंटा की पंपिंग विद्युत दर मानकर) का स्तरीकृत टैरिफ है। वर्तमान में, एसजेवीएन महाराष्ट्र, कर्नाटक, मिजोरम तथा हिमाचल प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों में लगभग 12000 मेगावाट के पीएसपीएस विकसित कर रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

15 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

15 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

16 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

16 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

22 hours ago