Uncategorized

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजकुमार चौधरी ने किया नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजकुमार चौधरी ने दिनांक 25 दिसम्बर 2024 को नाथपा झाकडी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा किया l उनके आगमन पर कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने स्थानीय परम्परानुसार उनका गर्मजोशी से स्वागत किया l दो दिवसीय इस दौरे के दौरान उन्होंने दिनांक 26 दिसंबर 2024 को सर्वप्रथम बांध स्थल नाथपा का दौरा किया l उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परियोजना संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा की और आगामी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि परियोजना की कार्यशीलता, सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय नियमों का पालन किया जा रहा है l

तदुपरान्त उन्होंने विद्युतगृह में संयंत्रों का निरीक्षण किया और विद्युत उत्पादन की प्रगति का जायजा लिया l उन्होंने सोलर प्लांट; हाईड्रोजन प्लांट एवं हार्टकोटिंग फैसिलिटी का निरीक्षण किया और सिल्ट से नुकसान पहुँचे संयंत्रों की कोटिंग-कार्य की सराहना की l उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा की , “नाथपा-झाकडी जल विद्युत परियोजना राज्य और देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह परियोजना न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि समग्र राष्ट्र को स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति हेतु प्रतिबद्ध है ।” उन्होंने यह भी कहा कि एक दूसरे के सहयोगी बनकर और अधिक उचाईयों को छूना है l हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्य करने का जो जुनून आप सभी में है इसी अनुभव एवं ज्ञान को नव-नियुक्त के साथ भी सांझा करें l इस दौरान उनके साथ संदीप कुमार, कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago