Uncategorized

संयुक्त सचिव (हाइड्रो) ने किया नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन का दौरा

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),

मोहम्मद अफ़ज़ल, संयुक्त सचिव, विद्युत मंत्रालय,भारत सरकार ने 26 दिसंबर, 2024 को 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन का दौरा किया। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राज कुमार चौधरी के साथ अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार द्वारा मोहम्मद अफ़ज़ल का हिमाचली संस्कृति के अनुरूप परियोजना में विधिवत स्वागत किया गया।

संयुक्त सचिव अफजल ने अधिकारियों के साथ बैठक की l उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि विद्युत मंत्रालय के साथ पारदर्शिता को बनाएं रखे तभी सामंजस्य के साथ दिशा-निर्देश जारी किए जा सकेंगे l उन्होंने मेन पॉवर, पदौन्नति पालिसी पर भी एकरूपता लाने का आश्वासन दिया l उन्होंने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जिसमें टरबाइन हॉल, कंट्रोल रूम शामिल हैं। उन्होंने हार्टकोटिंग फैसिलिटी का भी निरीक्षण किया और सिल्ट से नुकसान हुए संयंत्रों की कोटिंग कार्य को भी देखा l यह एक ऐसा पावर स्टेशन है जिसके पास अपना हार्टकोटिंग सुविधा उपलब्ध है l

अफ़ज़ल ने परियोजना की परिचालन दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति टीम के प्रयासों की भी प्रशंसा की और कहा कि नवनियुक्त प्रतिभाओं को मोटिवेट कर उन्हें लीडर की भूमिका में आगे लाएं l साथ उन्होंने स्थानीय समुदाय के कल्याण के लिए किए जा रहे सीएसआर कार्यों पर भी संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राज कुमार चौधरी ने संयुक्त सचिव मोहम्मद अफजल का परियोजना पधारने पर तह-ए-दिल से धन्यवाद किया और कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि अपने व्यस्तम शेड्यूल के बावजूद इस प्रोजेक्ट का दौरा कर हमारा मार्गदर्शन किया l निश्चय ही आपका मार्गदर्शन हमारे कर्मियों के मध्य एक नई ऊर्जा का संचार करेगा l

धन्यवाद प्रस्ताव में निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने अफजल का धन्यवाद किया और उनके द्वारा दिये गए दिशा-निर्देश एवं अनुभव से यकीनन विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ और निदेशक ने विश्वास दिलाया कि जो भी कमियों होंगी उसे रिव्यु कर प्रगति को और तेजी से निष्पादन करने का प्रयास जारी रहेगा l अंत मे इस परियोजना के फॉउंडेशन से उत्पादन तक की सम्पूर्ण यात्रा का पॉवरप्वाइंट प्रेजेंटेशन भी प्रदर्शित किया गया l सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए मयूर भवन, एनजेएचपीएस, झाकड़ी में पौधारोपण किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago