शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
बीती रात जिला शिमला के उपमंडल ठियोग के गांव मनलोग में रिहायशी मकान जलकर राख हो गया | जिसमें 5 परिवार बेघर हो गए | प्रदीप पुत्र हीरू राम, मदन पुत्र हीरू राम, राकेश पुत्र हीरू राम, धनी राम पुत्र कमला राम व प्रकाश पुत्र धनी राम के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई | गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कलिंड पंचायत में आगजनी की घटना से 18 कमरे स्वाह हो गए | हालांकि ग्रामवासी आग बुझाने के लिए इकट्ठा हुए, लेकिन पानी न होने की वजह से सबके सामने मकान जलकर राख हो गए और लोग देखते ही रह गए | वहीं इस घटना से IPH विभाग और PWD विभाग की पोल भी खुल गई |
पंचायत के उपप्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए फौरी राहत की मांग की है | उन्होंने कहा कि प्रशासन व अग्निश्मन विभाग से बात की गई है, लेकिन रोड की हालत इस कदर है कि यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं आ सकती है | आज प्रशासन ने भी मौके पर पहुंच कर बेघर हुए लोगों को फौरी राहत के रूप में 10,000 का अनुदान भी दिया है |
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…