मुख्य समाचार

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आंतर-इकाई फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),

आज देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में झाकड़ी स्थित एनजेएचपीएस मैदान में खेला जा रहा दो दिवसीय आंतर-इकाई फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। इस प्रतियोगिता में एसजेवीएन की 3 परियोजनाओं की टीमें भाग ले रही हैं और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं । कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार व चीफ पैट्रन लेडीज़ क्लब, अनामिका कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करके फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई। इसी के साथ परियोजना प्रमुख,आरएचपीएस विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, एलएचईपी, सुनील चौधरी भी उद्घाटन समारोह में पधारें ।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में एनजेएचपीएस व सीएचक्यू के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा । दिन के दूसरे मुकाबले में एनजेएचपीएस व आरएचपीएस की टीमों के बीच मुकाबला होगा। सभी प्रतियोगियों ने खेल भावना, उत्साह और टीमवर्क की अद्भुत मिसाल पेश की । इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों के बीच सामंजस्य और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं और साथ ही फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं। एनजेएचपीएस हमेशा से खेलों के महत्व को प्राथमिकता देता आया है और आगे भी ऐसे ही कर्मचारियों के लिए खेलों का आयोजन करने के लिए तत्पर रहेगा ।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

9 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

9 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

10 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

10 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

16 hours ago