राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में आपदा प्रबंधन क्लब द्वारा नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। आपदा प्रबंधन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नारा लेखन प्रतियोगिता में रेखा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लता ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में सृष्टि शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। करण और पायल ने द्वितीय स्थान साझा किया, जबकि शुभम और निधि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. रमेश कुमार ने निभाई। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या नीलम कुमारी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां उनके व्यक्तित्व विकास और जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं। इस आयोजन ने महाविद्यालय के छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति रुचि और ज्ञानवर्धन का संचार किया।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…