शिक्षा

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी में आपदा प्रबंधन क्लब द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में आपदा प्रबंधन क्लब द्वारा नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। आपदा प्रबंधन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नारा लेखन प्रतियोगिता में रेखा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लता ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में सृष्टि शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। करण और पायल ने द्वितीय स्थान साझा किया, जबकि शुभम और निधि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. रमेश कुमार ने निभाई। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या नीलम कुमारी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां उनके व्यक्तित्व विकास और जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं। इस आयोजन ने महाविद्यालय के छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति रुचि और ज्ञानवर्धन का संचार किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

14 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

15 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

17 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

19 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

22 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

2 days ago