Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू मे आपदा प्रबंधन क्लब के द्वारा आपदा पर सेमिनार का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू मे आपदा प्रबंधन क्लब के द्वारा आपदा पर सेमिनार का आयोजनकिया गया। जिसमें आपदा प्रबंधन क्लब के विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेंले में लगी आपदा प्रबंधन क्लब की प्रदर्शनी में ले जाया गया। आपदा प्रबंधन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने बताया 14वीं वाहिनी नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स जसपुर (नूरपुर) जिला कांगड़ा के द्वारा यह प्रदर्शनी लगाई गईं हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के इंस्पेक्टर डैनी कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के बारे में तथा आपदा से बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कांस्टेबल महेंद्र सिंह तथा सुभाष कुमार ने आपदा प्रबंधन के उपकरण जैसे लकड़ी काटने के तरीके, वाहन को निकालने के अलग-अलग तरीके, स्पेस एयर लिफ्टिंग बैग , डीप डेयरिंग सेट पानी से संबंधित, सेल्फ बिलिंग कन्टेंट ( जहरीली गैसों से बचने के लिए) बिजली से संबंधित( एमरजैंसी एजेंसी लाइट) मनुष्य को बचाने के (कोमे एलोग मशीन) के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। यह जानकारी व्यावहारिक रूप से दी गई। आपदा प्रबंधन क्लब के विद्यार्थियों ने प्रश्न भी पूछे उनका व्यावहारिक रूप से उत्तर दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार ने लोगों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के बारे में जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों से आवाह्नन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आपदा प्रबंधन क्लब के 20 विद्यार्थी शामिल रहे

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago