Uncategorized

पंडोह में चोर गिरोह सक्रिय, पुलिस निष्क्रिय, एक रात में हो गई तीन चोरियां

मंडी: पंडोह पुलिस की निष्क्रियता से इलाके में सक्रिय हुए चोर गिरोह ने बीती रात को एक बार फिर से तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दे डाला। हालांकि इस बार चोरी की घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है। स्थानीय निवासी खेम राज और विनोद कुमार ने पंडोह बाजार के साथ लगते सांवला मोड़ पर शक्ति चंद एंड कंपनी के सरिया-सीमेंट वाले यार्ड में अपने टिप्परों को खड़ा किया हुआ था। अमूमन लोग यहां खुले स्थान पर अपनी गाड़ियों को खड़ा करते हैं। आज सुबह जब यह दोनों अपने टिप्परों के पास पहुंचे तो देखा कि दोनों गाड़ियों की बैटरियां गायब थी। इन्होंने इसकी शिकायत पंडोह पुलिस चौकी को दी। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर आकर जांच पड़ताल शुरू की। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सामने आई है जिसमें चोरी की वारदात कैद हो गई है। लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है। खेम राज और विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस चौकी पंडोह को शिकायत दे दी है लेकिन अभी तक चोरों को पकड़ा नहीं गया है। इनका कहना है कि आए दिन पंडोह और इसके आसपास के इलाकों में चोरी की इतनी वारदातें हो रही है लेकिन चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम नजर आ रही है। इन्होंने मांग उठाई है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और इनकी बैटरियों की रिवकरी करवाई जाए।

प्रधान की गाड़ी के उड़ा ले गए टायर
वहीं, चोरी की एक अन्य घटना में ग्राम पंचायत मासड़ के प्रधान लोकपाल ने अपनी नीजि गाड़ी को आर्मी कैंप के पास खुले स्थान वाली पार्किंग में खड़ा किया हुआ था। आज सुबह जब गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि उसके दो टायर ही चुरा लिए गए हैं। इन्हांेने भी पुलिस में शिकायत देकर चोरों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।

चोरों को पकड़ने की कोशिश जारी
वहीं, जब इस बारे में एएसपी मंडी सागर चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोरी की शिकायतें आई हैं जिसपर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज भी मिली है लेकिन उसमें स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

पंडोह बन गया है चोरों का अड्डा
बता दें कि पंडोह और इसके आसपास के इलाकों में चोर गिरोह पिछले कुछ महीनों से पूरी सक्रियता से काम कर रहा है। यहां 6 महीनों में ही दो दर्जन से ज्यादा चोरीें की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस आज दिन तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है। पंडोह के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है और इस बात को लेकर डर सता रहा है कि वे अपने वाहनों को खुले में कैसे पार्क करें क्योंकि चोर गिरोह के निशाने पर सिर्फ गाड़ियां ही हैं और वे गाड़ियों का ही सामान चोरी कर रहे हैं। पंडोह के लोगों ने एसपी मंडी से पंडोह पुलिस चौकी में नए स्टाफ को तैनात करके इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

20 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

3 days ago