ई-पेपर

भूटली गांव की बेटी और चाढ़ना की बहू नीतू कुमारी ने जिला सिरमौर का नाम किया रोशन।

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।:”बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ रही आगे ” यह बात नीतू कुमारी ने साबित कर दी , सिरमौर जिला के भूटली गांव की नीतू कुमारी की शादी कुछ साल पहले चाढना गांव के लिए हुए थी ।शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखा और नीतू ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम से UGC NET परीक्षा में न केवल तीन बार नेट (सहायक प्रोफेसर के लिए योग्यता) पास किया, बल्कि एक बार JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) भी हासिल की। नीतू कुमारी को 99.78 Percentile और देशभर में 63वीं रैंक के साथ टॉप 1% में जगह मिली । नीतू कुमारी ने जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। नीतू कुमारी ने इस सफलता का श्रेय माता पिता, और शादी के बाद पति और परिवार का भरपूर सहयोग रहा है जिनके सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है,नीतू कुमारी ने बारवीं की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम में बोगधार से पूरी करने के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज कंडाघाट से तीन वर्ष का डिप्लोमा कंप्युटर साइंस इंजीनियरिंग में पूरा किया। उसके बाद बीटेक अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रगतिनगर से 80% अंक के साथ पूरी की। उसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्व -विद्यालय से कंप्युटर साइंस में M.Tech. 85% के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। नीतू कुमारी की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और नीतू कुमारी औरों के लिए भी प्रेणना का स्तोत्र बनी है

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

9 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

10 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

10 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

10 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

16 hours ago