Categories: Uncategorized

डीडीएमए द्वारा गेयटी थिएटर में सुरक्षित निर्माण प्रथाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन

शिमला शहर के 11 स्कूलों ने लिया भाग, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू ने प्राप्त किया पहला स्थान

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला द्वारा आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के अंतर्राष्ट्रीय दिवस समर्थ 2024 के उपलक्ष में सुरक्षित निर्माण प्रथाओं  पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिमला शहर के 11 स्कूलों ने भाग लिया। 

इस प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, राजकीय (छात्रा) आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अनाडेल, राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली तथा लोरेटो कन्वेंट तारा हॉल की टीम ने भाग लिया। इस दौरान जवाहर कॉल, रुपेश भीमटा और पूर्णिमा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 

प्रतियोगिता में पहला स्थान पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू, दूसरा स्थान राजकीय आदर्श छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी और तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अनाडेल ने प्राप्त किया, जिन्हे निर्णायकों ने सम्मानित किया। 

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू की टीम को 14 अक्टूबर को आयोजित किये जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह में प्रस्तुति देने और मुख्यमंत्री से सम्मानित होने का अवसर मिलेगा। 

इस दौरान जवाहर कॉल ने अपने संबोधन में कहा कि आज निर्णायक के रूप में उन्हें विषय को ध्यान में रख कर निर्णय लेना था जोकि बेहद चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि सभी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और उनकी प्रस्तुतियों से सुरक्षित निर्माण को लेकर कई नई चीजों का ज्ञान हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जब यह छात्र बड़े होंगे तो घर बनाते समय वो गलतियां नहीं दोहराएंगे जो हम लोगों ने की हैं। उन्होंने कहा कि घर बनाते समय मिटटी की जाँच, अच्छे इंजीनियर का चयन, सही नक्शा बनवाना इत्यादि चीजों का बहुत महत्व है। 

उन्होंने बच्चों को थिएटर जगत की बारीकियों की भी जानकारी दी, जो उन्हें आगे चलकर अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायक सिद्ध होगी। 

Himachal Darpan

Recent Posts

दुष्कर्म, धमकी और पांच लाख के गहने चोरी का आरोप; सुंदरनगर में पुलिस ने दर्ज किया मामला

नितेश सेनी मंडी। मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के हराबाग क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति…

1 hour ago

चप्पल खरीदने के बहाने दुकान में घुसा युवक, महिला दुकानदार से छेड़छाड़ का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लंबलू क्षेत्र में महिला दुकानदार से…

2 hours ago

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago