Uncategorized

शिवाबदार के नयोल में गहरी खाई में गिरी जीप, एक युवक मौत, दूसरा घायल,

मंडी (नितेश सैनी): जिला मंडी के मंडी-शिवाबदार सड़क मार्ग पर एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिस कारण एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह दो युवक सरोआ से जीप नंबर एचपी 76-1136 पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे. जैसे ही जीप मंडी-शिवाबदार सड़क मार्ग पर नयोल के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। जिस कारण एक युवक की मौका पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। वही, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। युवक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago