Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य ने दिलाई स्वच्छता शपथ


राजगढ़ (निशेष शर्मा संवाददाता ) राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा एन सी सी इकाई द्वारा आज “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ राजेंद्र वर्मा द्वारा विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा यह संदेश दिया गए कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर व गाँव मे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें । इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण मे सफाई अभियान चलाया गया । इस अभियान मे लगभग 85 एन एस एस स्वयंसेवी तथा 20 एन सी सी केडेट उपस्थित रहे । इस अवसर पर एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० शिव भारद्वाज व एन सी सी सी टी ओ डॉ० शशि किरण तथा विज्ञान विभाग से डॉ॰ पंकज शर्मा मौजूद रहे । यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया था। अंत मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० राजेन्द्र वर्मा द्वारा अभियान के अन्तर्गत किए गए कार्य का निरीक्षण किया गया तथा स्वयंसेवियों को आगामी स्वच्छता अभियानों के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

10 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago