Uncategorized

एनपीएस वात्सल्य जागरूकता कार्यक्रम पोर्टमोर विद्यालय शिमला में मनाया गया

शिमला, ब्युरो : संघीय बजट 2024-25 में की गई घोषणा के अनुसार, वित्त और कॉर्पोरेट मामलों मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में ‘NPS वत्सलय’ योजना, ‘नाबालिगों के लिए एक पेंशन योजना’ का शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम में वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी  ने भी भाग लिया और आम जन को संबोधित किया। वित्तीय सेवाओं के सचिव और PFRDA के अध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे, साथ ही अन्य सम्मानित मेहमान भी मौजूद थे।

NPS वत्सलय का शुभारंभ समारोह देश भर के 75 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया, जहां 250 से अधिक PRAN कार्ड वितरित किए गए। सभी स्थानों पर इन कार्यक्रमों में स्कूल जाने वाले बच्चों शामिल थे | उक्त योजना का उद्देश्य एक ऐसे समाज की स्थापना करना है जो कि पूर्ण रूप से पेंशनअर्जित हो और  साथ ही जिससे बच्चों में प्रारम्भिक जीवन से ही बचत करने की भावना विकसित हो सके| इस उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में स्थित वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस अवसर पर श्री प्रदीप आनंद केशरी उप महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख संयोजक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हिमाचल प्रदेश, श्रीमती कुसुम गुप्ता सहायक महाप्रबंधक एवं प्रभारी राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हिमाचल प्रदेश ,श्री मनोहर लाल उप महाप्रबंधक नाबार्ड एवं श्री विवेक कुमार आनंद सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड भी उपस्थित थे |

कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर की प्रधानाचार्य श्रीमती राखी पंडित उपस्थित थी| इस कार्यक्रम में श्री प्रदीप आनंद केशरी उपमहाप्रबंधक महोदय द्वारा एनपीएस वात्सल्य के लाभ की विशेषताओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई , जिसमें उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वे सभी बच्चे जिनकी आयु 0 से 18 वर्ष तक की है इस योजना में अभिभावक के सहयोग से खाता खोल सकते है। यह खाता सभी सरकारी बैंकों एवं निजी  बैंकों, भारतीय डाक सेवा, पेंशन फंड संस्थाओं के माध्यम से खोला जा सकता है। इस कार्यक्रम में नाबार्ड के सहयोग से एनपीएस वात्सल्य विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी पोर्टमोर विद्यालय में किया गया| उक्त कार्यक्रम में स्कूल के  लगभग 200 बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम में सहयोगिता दर्ज की गई| इस योजना के शुभारंभ पर हिमाचल प्रदेश में लगभग 100  एन पी एस  वात्सल्य  खाते  खोलें गए हैं| अंत में प्रभारी राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हिमाचल प्रदेश श्रीमती कुसुम गुप्ता द्वारा इस एनपीएस वात्सल्य कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी मान्यवरो का कार्यक्रम में भाग लेने हेतु और उत्साहपूर्वक एवं प्रत्यक्ष भागीदारी हेतु आभार प्रकट  किया गया |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

14 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

17 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago