नाहन( हेमंत चौहान) – विधानसभा उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार ने आज संगडाह विकास खंड की ग्राम पंचायत भाटन-भुजौंड के अरलु में उठाऊ पेयजल योजना का विधिवत उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस उठाऊ पेयजल योजना का निमार्ण कार्य जल शक्ति विभाग द्वारा किया गया जिस पर 68 लाख 25 हजार रुपए का व्यय आया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के कार्यान्वयन से इस पंचायत के अरलु तथा गतलोग के 1003 लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के एक्सईएन और एसडीओ अनिल चौहान के अलावा स्थानीय लोगों, महिला मंडल गतलोग, एस सी बस्ती महिला मंडल ने भी मुख्य अतिथि को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इसके उपरांत विधानसभा उपाध्यक्ष ने पंचायत भवन भाटन-भुजौंड में लगभग 10 लाख रुपए से निर्मित सामुदायिक केन्द्र पंचायत भवन का भी विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य विकास करना है और विकास में हमारी भूमिका तेज रहेगी तथा स्वच्छ रहेगी। उन्होंने कहा कि संगडाह से डेबरधाट तक सड़क का टैंडर हो चुका है तथा इसका कार्य प्रगति पर है।
इसके अतिरिक्त डेबरधाट से सेर-तनदुला सड़क को भी प्राथमिकता मे डाला जा चुका है।उन्होंने कहा कि डेबरा खड्ड से उठाईं जाने वाली पेयजल योजना को भी प्राथमिकता मे डाल दिया जाएगा। उन्होंने कृषि केन्द्र में तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र में शीघ्र कर्मचारी उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर तपेंदर चौहान अध्यक्ष रेणुका कांग्रेस मंडल, मित्र सिंह तोमर महासचिव ब्लाक कांग्रेस कमेटी, तेजेन्द्र कमल अध्यक्ष पंचायत समिति, अजय भारद्वाज अध्यक्ष युवा कांग्रेस मंडल रेणुका, परीक्षा शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत भाटन-भुजौंड, एसडीएम संगडाह सुनील कायथ, एक्सईएन आइपीएच अजय वर्मा, बीडीओ, सीडीपीओ के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न महिला मंडल भी उपस्थित थे।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…