Uncategorized

हिन्दी दिवस पर राजगढ़ कालेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन

पवन तोमर ( ब्यूरो चीफ ) राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में शनिवार को हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया | समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डा० राजेन्द्र वर्मा बतौर मुख्यातिथी शामिल हुए | उन्होंने हिन्दी भाषा की महता पर बहुत सरलता एंव स्पष्टता के साथ अपने विचार प्रकट किये | उन्होंने कहा कि किसी भी देश की पहचान उसकी भोगोलिक सीमा , राष्ट्र चिन्ह , राष्ट्रिय ध्वज एंव राष्ट्र भाषा से होती है | हिन्दी सभी उपेक्षाओ पर खरा उतरती है और राष्ट्र भाषा का कार्य करने में पूर्ण समर्थ है | यही नहीं हिन्दी जो बोली जाती है वही लिखी भी जाती है | हिन्दी दिल की , हिन्द की और जन-जन की भाषा है | इस अवसर पर महाविद्यालय में भाषण , हिन्दी साहित्य , प्रश्नोतरी , कविता वाचन , नारा लेखन आदी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | हिन्दी साहित्य में तुलसीदास टीम प्रथम , सूरदास टीम द्वितीय तथा कबीरदास टीम तृतीय स्थान पर रही | कविता वाचन प्रतियोगिता में ममता ने प्रथम स्थान , दीक्षा ने द्वितीय तथा तम्मना ने तृतीय स्थान हासिल किया | भाषण प्रतियोगिता में सुहानी वर्मा प्रथम , निवेदिता द्वितीय तथा अदिती तृतीय स्थान पर रही | कार्यक्रम का सफल आयोजन हिन्दी विभाग की प्राध्यापिका पूनम शर्मा ने किया | इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एंव गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

24 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago