Uncategorized

शिमला : सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है | सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा पास युवा ज्वाइन इंडियन आर्मी (www.joinindianarmy.nic.in) वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं I भर्ती रैली का आयोजन प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर दिनांक 03 सितम्बर से 09 सितम्बर 2024 के बीच किया जाएगा | युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम छह और अधिकतम 10 चिनअप करने होंगे, 09 फिट गड्डे को
पार करना होगा और ज़िग ज़ैग बैलेंस दिखाना होगा | उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपने साथ दसवीं एवं बारहवीं पास की अंकतालिका (10 th ,12 th Class marksheet), मूल निवास स्थाई प्रमाणपत्र, डोगरा/ माइनॉरिटी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र केवल नायब तहसीलदार/तहसीलदार द्वारा क्यू आर कोड के साथ ऑनलाइन जारी किया हुआ लाना होगा | साथ में उम्मीदवारों को ऐफिडेविट (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार), 20 रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो जिसका बैकग्राउंड नेवी ब्लू हो और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र लाना होगा | जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाणपत्र (NIELIT/ITI), एनसीसी और वैध खेल कूद प्रमाणपत्र हो तो उसे अपने साथ जरुर लेकर आएँ | जिन उम्मीदवारों के पिताजी सेवानिवृत या सेवारत हैं वे उम्मीदवार ‘रिलेशनशिप सर्टिफिकेट’ एवं साथ में ‘डिस्चार्ज बुक’ की कॉपी लेकर भर्ती के लिए आएँ | सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल
पुष्विंदर कौर ने युवाओं से आवाहन किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी दिक्कत होने से भर्ती कार्यालय शिमला में संपर्क करें | भर्ती कार्यालय शिमला ऐसे में हरसंभव मदद करेगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

7 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago