मुख्य समाचार

किन्नौर : राजकीय माध्यमिक पाठशाला यांगपा 2 में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम का आयोजन

किन्नौर(देवकला नेगी/सवांददाता),

किन्नौर जिला के राजकीय माध्यमिक पाठशाला यांगपा 2 में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि महिला मंडल प्रधान यांगपा-2 दुर्गा देवी,महिला मंडल कासरिम प्रधान चंद्र देवी, सचिव यांगपा कोनचो डोलमा, महिला मंडल सचिव कासरिम संतोष कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष रीता कुमारी, मुख्याध्यापक देव नेगी,कला अध्यापक किरण बिष्ट मौजूद रहे। इस दौरान बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत विद्यालय में पेन्टिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता,एकल गान प्रतियोगिता करवाई गई। इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें दोनों महिला मंडल के सदस्यों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। राजकीय माध्यमिक पाठशाला और राजकीय प्राथमिक पाठशाला यांगपा-2 के स्कूली छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 महिला मंडल के महिलाएं तथा 40 स्कूली छात्राओं ने ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम का बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया और इस दौरान अध्यक्षों ने भ्रूण हत्या में रोक लगाने तथा लड़कियों को स्कूल की शिक्षा देने पर ग्राम वासियों तथा स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को संदेश दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

14 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

14 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

15 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

16 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

16 hours ago