मुख्य समाचार

कुल्लू : शराब माफिया के हाथो लूट रही प्रदेश की जनता

कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश में शराब माफिया जनता को मनमाने दाम लेकर लूट रही है और सरकार की खुली छूट से आम जनता प्रभावित हो रही है। वही, प्रदेश में आबकारी विभाग भी इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवम पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया को सरकार सरंक्षण दे रही है और शराब विक्रेता सरकार के साथ मिलकर मनमाने दाम पर शराब बेच रहे हैं। इससे ऐसा लगता है कि चुनाव के दौरान शराब माफिया ने कांग्रेस सरकार को सहयोग किया होगा और अब इस बात का बदला आम जनता को लूट कर लिया जा रहा है। जिला कुल्लू में पर्यटन सीजन के दौरान भी शराब माफिया की लूट सेलानियो से भी जारी रही और आज भी हर जगह पर शराब के अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। ग्राहक के मांगने पर भी उन्हें कोई बिल नहीं दिया जा रहा है। जब ग्राहक के द्वारा आवाज उठाई जाती है तो शराब माफिया के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिस कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था भी खराब हो रही है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि आए दिन इस तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं जिसमे शराब विक्रेता अपनी मनमानी कर रहे हैं। अब सरकार के द्वारा नई शराब नीति लागू की गई है। जिसमे अब एम एस पी लागू की गई हैं। हालांकि 30 प्रतिशत अधिक लेने की बात कही गई है लेकिन शराब माफिया इस बात को नही मान रहा है और मुंह मांगे दाम वसूले जा रहे हैं। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि अब इस बात से पता चलता है कि सरकार के द्वारा किस तरह से शराब माफिया को खुली छूट दे रखी है। हालांकि इस मामले की लोगो के द्वारा शिकायत भी कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कई जगह पर शराब में कुछ और चीज भी डाली जा रही है जिस कारण लोगो की सेहत से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसी घटनाएं पूरे प्रदेश में पेश आ रही है और यह सब सरकार की गलत नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े शराब माफिया के कहने पर यह शराब नीति तैयार की है और इसमें सरकारी तंत्र की भी मिलीभगत है। पहले कुल्लू जिला में शराब की 40 यूनिट थी लेकिन कांग्रेस सरकार में अब मात्र 5 यूनिट बनाई गई हैं। जिस कारण छोटे स्तर पर काम करने वाले लोग भी बेरोजगार हो गए हैं। आखिर यह सब किसने कहने पर किया गया इसका जबाव आज तक सरकार महीने पाई हैं। कांग्रेस सरकार के द्वारा अब जिला कुल्लू का निरमंड का इलाका यूनिट एक और आनी को 2 यूनिट बनाया गया। यूनिट 3 में बंजार, भुंतर और कसोल, यूनिट 4 में कुल्लू और मनाली तथा यूनिट 5 में लाहौल और पांगी के इलाके को जोड़ा गया। ऐसे में सरकार की खुली छूट से आम जनता को शराब माफिया के द्वारा लूटा जा रहा है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि शराब ठेके का आवंटन के द्वारा जिन लोगो की आबकारी विभाग में देनदारी थी। उन लोगो के द्वारा भी इस पूरी प्रक्रिया में भाग लेने दिया गया। जबकि आबकारी नीति के अनुसार वो इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते है। ऐसे में सरकार को क्या जरूरत पड़ गई कि उन्हें चुनावी वर्ष में इस तरह की शराब नीति को लाना पड़ा। गोविंद ठाकुर ने कहा कि साल 2016 में भी कांग्रेस के द्वारा इसी तरह की नीति लाई गई थी। जिसे बाद में भाजपा सरकार के द्वारा बदला गया। कांग्रेस सरकार जब भी सत्ता में आती हैं तो वो जनता से लूट करना शुरू कर देती है। ऐसे में अगर जल्द ही इस शराब नीति को नही बदला गया तो आने वाले समय में जनता के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।l

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

15 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

16 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

16 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

18 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

18 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

18 hours ago