मुख्य समाचार

किन्नौर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण किन्नौर द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शुदारंग में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी किन्नौर जितेंद्र सैनी ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है ताकि महिला और बच्चे, ओद्यौगिक कामगार, बड़े पैमाने पर आपदा, हिंसा, बाढ़, सूखा, भूकंप व ओद्यौगिक आपदा से पीड़ित, विकलांग व्यक्ति, हिरासत में व्यक्ति, तथा ऐसे लोग जिनकी वार्षिक आय एक लाख रूपये से अधिक नहीं है मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें। जितेंद्र सैनी ने बताया कि भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों को विशेष दर्जा प्राप्त है जिसके तहत निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रति किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की जाती है तो वह उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकता है तथा उसे मुफ्त वकील उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अलावा यदि उस व्यक्ति को जान-माल का नुकसान होता है तो उसे 50 हजार रुपये की राहत राशि भी प्रदान करने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त उन्होंने पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम और यातायात नियमों के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा जुर्माने के बारे में भी बताया। इस अवसर पर शुदारंग ग्राम पंचायत के प्रधान दलीप नेगी सहित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

1 hour ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

18 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

19 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

19 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

21 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

21 hours ago