मुख्य समाचार

कुल्लू : राशिका बौद्ध बनी देश की नाम खैतान एंड कंपनी लॉ फर्म में ऐसोसिएट लॉयर

कुल्लू (रेणुका गोस्वामी/ संवाददाता),

मनाली -पर्यटन नगरी मनाली के नसोगी गांव की राशिका बौद्ध देश की नाम खैतान एंड कंपनी लॉ फर्म में ऐसोसिएट लॉयर बन गई है। उसे कंपनी से 22.50 लाख के सालाना पैकेज मिला है। बेटी की कामयाबी पर पुरे मनाली मे ख़ुशी की लहर है। बागवान कमलेश बौद्ध और वीना बौद्ध को अपनी बेटी की सफलता पर नाज है। देश की नामी कंपनियों ने हाल ही मे हैदराबाद की नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ में जॉब प्लेसमेंट के अंतर्गत अंतिम बर्ष के लॉ स्टूडेंट्स के साक्षात्कार लिए थे। इस साक्षात्कार मे कॉलेज कोर्स के दौरान उनकी उपलब्धिया भी देखी गई। इसमें मनाली की राशिका बौद्ध का चयन पहले ही दिन देश की नामी खैतान एंड कंपनी लॉ फर्म के लिए हुआ। जिसका सालाना प्रारंभिक पैकेज 22.50 लाख है। गौरतलब है कि खैतान कंपनी एन्ड लॉ फर्म भारत की सबसे बड़ी पूर्ण – सेवा लॉ फर्मो में से एक है। लगभग 1100 करोड़ रूपये से अधिक राजस्व वाली लॉ फर्म बैंगलुरु, चैनई, दिल्ली, मुंबई और कोलकत्ता मे अपनी सेवाएँ दे रही है। कंपनी ने 2021 में अपना व्यवसाय सिंगापूर में शुरू किया है। राशिका बौद्ध का चयन देश के मुख्य कार्यालय मुंबई के लिया हुआ है। मई 2025 से वह कंपनी के लिए काम करना शुरू करेंगी। राशिका की स्कूली शिक्षा की शुरुआत मनाली के डीपीएस स्कूल में हुई है। नौवी व दसवीं कक्षा डे स्टार स्कूल मनाली से उत्तीर्ण की. चंडीगढ़ से जमा दो कि पढ़ाई पूरी करने के बाद राशिका ने क्लेट परीक्षा पास कर हैदराबाद के नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ में दाखिला लिया। वह एलएलबी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago